फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three vicious gangsters arrested

शूट एंड लूट गैंग के तीन शातिर दबोचे

Thu, 19 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 19 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three vicious gangsters arrested
घटना का खुलासा करते एएसपी सुभाष चंद्र। - फोटो : ASP event Subhash Chandra revealed.

उरई (जालौन)। बैंक से पेंशन के रुपये निकालकर पैदल अपने घर जा रहे सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी से बाइक सवार तीन लुटेराें ने शहर के जेल रोड पर तमंचे के बल पर लूट लिया था। लूट की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और सीओ अरु ण कुमार सिंह व कोतवाल संजय गुप्ता ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर घेराबंदी कर बदमाशाें को डीवी कालेज के पास घेर लिया। इस पर बदमाशाें ने पुलिस दल पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने किसी तरह तीनाें लुटेराें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे के 5200 रुपये लूट में प्रयुक्त बाइक व तीन तमंचे तथा 15 कारतूस बरामद कर लिए। लुटेराें ने इससे पहले भी कुठौंद में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एएसपी सुभाष शाक्य ने बताया कि पकड़े तीनों शातिर लूट एंड शूट गैंग के सदस्य हैं। इनके खिलाफ हत्या लूट व कई संगीन धाराआें में दर्जनाें मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे शहर कोतवाली के मुहल्ला नया पटेलनगर ठडेश्वरी मंदिर के पीछे रहने वाले शिवकुमार कुलश्रेष्ठ बुधवार की शाम जिलापरिषद स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से अपने पेंशन के 5200 रुपये निकालकर पैदल अपने घर जा रहे थे। शाम करीब साढे़ चार बजे जब वह जेल रोड स्थित सरकार पैलेस के पास पहुंचे तभी बाइक सवार तीन लुटेरे आए और तमंचे के बल पर उनसे रुपये लूट कर भागने लगे। तभी कुछ साहसी युवकाें ने वारदात करते देख लिया तो उन्हाेंने पीछा करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल संजय गुप्ता सिपाही शैलेंद्र सिंह, चंद्रदेव यादव व सर्विलांस टीम के दरोगा ब्रजेश यादव, दरोगा रामकुमार सिंह, सर्विलांस सेल के केबी यादव, शोएब आलम, गौरव बाजपेयी ने लुटेरों की घेरा बंदी की तो लूटेरे रामनगर की ओर भागे।
विज्ञापन


वहां भी सामने से पुलिस को देख रुक गए और डीवी कालेज के पास ओट लेकर पुलिस बल पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए तीनाें लुटेराें अतुल कुमार निवासी गांव नगलाचिंता थाना अछलदा औरैया, लाखन निवासी रनियाडेरा थाना भोगनीपुर कानपुर देहात व रुप सिंह निवासी सिकंदरा दातापुरी राठ हमीरपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 5200 रुपये, तीन तमंचा 15 कारतूस व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। एएसपी ने बताया कि यह तीनाें शातिर लुटेरे है और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस की इस सफलता पर एसपी डा. राकेश सिंह ने पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एक को पब्लिक ने मौके पर पकड़ा था
पुलिस भले ही लुटेरों को पकड़ने में अपनी पीठ ठोंक रही हो, लेकिन हकीकत तो यह है कि वारदात के तुरंत बाद ही पब्लिक ने ही एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस के सुर्पुद किया। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।


सफर में जो मिल जाए उसे बनाते थे शिकार
 पकड़े गए लुटेरे इतने शातिर है कि वह लूट की वारदात को पलक झपकते अंजाम देकर भाग जाते है। वह और्य्या से एक बाइक पर सवार होकर जिले में आते और रास्ते में जो भी शिकार उन्हें मिलता वह लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है। पुलिस को जानकारी भी नहीं मिल पाती।


बाइक भी चोरी की होने की आशंका
जिस बाइक से लुटेरे लूट की वारदात काें अंजाम देते है वह कहीं लूट की तो नहीं है पुलिस इसकी भी जांचकर रही है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed