फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three of discord and economic noose tightened

कलह व आर्थिक तंगी में तीन ने कसा फंदा

Tue, 28 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 28 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three of discord and economic noose tightened
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह व आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन युवकाें ने अलग-अलग स्थानाें पर फंदा कस लिया। इससे दो युवकाें की मौके पर मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मुहल्ला बजरिया चूड़ी वाली गली में जीशान(25) निवासी इटावा अपने मामा मुमताज के यहां रहकर फर्नीचर का काम करता था। उसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी। काम धंधा ठीक न चलने के कारण वह परेशान रहने लगा। यह बात उसने अपने मामू को भी बताई। मामू ने उसे सब ठीक होने की दिलासा दिलाई लेकिन सोमवार की रात उसने अपने कमरे में लगे हुक से फांसी का फंदा बनाकर गले में कसकर जान दे दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्हाेंने बताया कि युवक परेशान था। जालौन कोतवाली के मुहल्ला रामगंज निवासी किशन साहू(45) पुत्र पन्ना लाल पारिवारिक कलह से परेशान था। उसने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे में लगे हुक से फंदा बनाकर जान देने का प्रयास किया। तभी परिजनाें ने  देख लिया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कोटरा थाना के गांव ऐंधा निवासी बुद्ध सिंह(35) पुत्र लक्ष्मण दास ने सोमवार की देर रात पत्नी से झगड़ा होने पर गले में फंदा कस लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाक र मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दंपति के बीच आर्थिक तंगी को लेकर अनबन रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed