फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves carrying millions of goods from four houses of Kushmara Bawani

कुशमरा बावनी के चार घरों से लाखों का माल ले गए चोर

Mon, 09 Apr 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 09 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves carrying millions of goods from four houses of Kushmara Bawani
गांव में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

कदौरा थाना क्षेत्र के कुशमरा बावनी गांव में चोरों ने शनिवार रात सबसे पहले रामदास पुत्र देवीदीन के घर में धावा बोला। रामदास परिवार समेत भट्टे पर गुम्मा पाथने गया था। उसका घर बंद पड़ा था। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटी और अंदर घुस गए। अंदर जाकर कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के जेवरात के अलावा 50 किलो पीतल व तांबे के बर्तन भी चोरी कर लिए। इसके अलावा घर में जो भी जरूरी सामान नजर आया सब समेट कर निकल लिए। इसके बाद चोर रामदास के पड़ोसी शीतलप्रसाद पुत्र भिख्खु के घर जा धमके। यहां छत के रास्ते चोर दीवार फांद कर पहुंचे थे।

विज्ञापन


सीढ़ियों से आंगन में पहुंचे चोरों ने घरवालों को गहरी नींद में सोता देख एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी से सोने के आभूषण व आधा किलो चांदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर जयकरन पुत्र मेढ़े प्रजापति के घर में पीछे के दरवाजे से घुस गए। इस घर के भी सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने बड़े ही इत्मिनान से एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उनमें से सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर विजय बहादुर पुत्र सिद्धगोपाल के घर जा पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से काटकर अंदर घुसे और जिन कमरों में घर के लोग सो रहे थे उनके दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद जब चोर एक कमरे में जाकर अलमारी तोड़ रहे थे तो खेत से लौटे पड़ोसी ने आहट पाकर आवाज दी तो चोर भागने लगे। इस पर उसने शोर मचा दिया, लेकिन लोग तब तक घरों से बाहर आते चोर अंधेरे का फायदा उठा कर रफूचक्कर हो गए। सुबह एक के बाद एक चार घरों में चोरी की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और जांच की। इसी बीच जानकारी पाकर सीओ कालपी व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घरों में फोटोग्राफी व फिंगर प्रिंट आदि लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैसे होगी बेटे की शादी
चोरी वाले घरों में एक शीतलप्रसाद का भी घर शामिल है। चोर उनके यहां से करीब 4 लाख रुपये कीमत के जेवर ले गए, जोकि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए बनवाए थे। इसी माह की 20 तारीख को शीतल के बेटे की शादी है। बारात हमीरपुर जिले में जानी है। शनिवार को ही वह लोग सुनार के पास से चढ़ावे का जेवर लेकर आए थे। जेवर चोरी होने पर शीतल व उनकी पत्नी रामसिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह बस अब इसी चिंता में बैठे है कि आखिरकार बेटे की शादी कैसे होगी।

चकिया के नीचे छिपा जेवर भी ले गए
रामदास व जयकरन के घर में महिलाओं ने पति की नजर से बचाकर कुछ जेवर अपने घरों की फर्श में स्थापित चकिया के नीचे गड्ढा कर छिपा दिए थे। मगर चोरों की नजर से वह नहीं बच गया। चोरों ने चकिया के नीचे गड्ढा खोदकर वह जेवर भी निकाल लिए। जेवर चोरी होने की बात सुनकर उनके पति भी दंग रह गए।

घरों के बारे में अच्छी तरह जानते थे चोर
इस गांव में जिस तरह चार घरों में चोरी को अंजाम दिया गया, उससे साफ जाहिर होता है कि चोर इन घरों को अच्छी तरह जानते थे। उन्हें पता था कि कौन सी वस्तु कहां रखी है। वह इधर-उधर जाने की वजह सीधे उसी जगह पर ही गए। यहां तक कि रामदास व जयकरन के घर सिर्फ उनकी पत्नियों को पता था कि चकिया के नीचे जेवर छिपे हैं। वह जगह भी चोरों की नजरों से नहीं बच पाई।


गांव के कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया
गांव में चोरी की वारदात होने पर जांच के लिए गए सीओ कालपी सुबोध गौतम भी चोरी का तरीका देखकर दंग रह गए। उन्होंने वहीं पर टीम गठित कर गांव के कुछ लोगों के बारे में जानकारी करने के आदेश दिए। टीम के जांच करने के बाद कुछ घंटों के अंतराल पर उन सभी संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया। पुलिस उन सभी से थाने में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed