फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves carry millions of goods from three houses

चोरों ने तीन घरों से किया लाखों का माल पार

Fri, 03 May 2019 12:13 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 03 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves carry millions of goods from three houses
चोरों द्वारा अलमारी के तोड़े गए लॉकर को दिखाता गृह स्वामी। - फोटो : amar ujala

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में बुधवार रात चोरों ने चार घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सबसे पहले गांव के गोविंद पुत्र कामता प्रसाद के घर में मुख्य दरवाजे से घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवर व 50 हजार की नगदी पार कर ली। इस बाद चोर गोविंद के छोटे भाई रविंद्र के घर पर छत के रास्ते से घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 52 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवर ले गए। घटना के समय दोनों परिवारों के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे।

विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले राम कुमार पुत्र श्यामलाल के घर को निशाना बनाकर अलमारी तोड़ने का प्रयास किया मगर वह अलमारी का लॉकर तोड़ने में नाकामयाब रहे तो बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये ले गए। इसके बाद चोरों ने कमलेश पुत्र देवव्रत, लखनपाल पुत्र भागीरथ के घरों में घुसकर अलमारियों के लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। मगर तोड़ नहीं पाए। सुबह सोकर जागे लोगों ने जब अलमारी व बक्से के ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी हो जाने का पता चला।
विज्ञापन


पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डकोर एसआई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। गोविंद सिंह ने बताया कि यह गांव में लगातार पांचवीं चोरी की वारदात है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों के यहां से लाखों की चोरी हो चुकी है। मगर आज तक कोई भी चोरी का खुलासा नही हो सका है और न ही आज तक कोई भी चोर पकड़ा जा सका है। जिससे चोरो  के हौसले बुलंद हैं। पुलिस गश्त न होने से चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed