फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There aged throat killing

गला रेतकर वृद्ध की हत्या

Sun, 25 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 25 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
There aged throat killing
मौके पर मौजूद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम अंडा में  शनिवार देर रात अपने मवेशी बाड़े में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण आशनाई का भेद खुलने का डर हो सकता है। मौके पर मोबाइल फोन मिलने पर संबंधित व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसपी के अनुसार मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। हत्या के बाद सुबह
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की। इसके बाद चार थानों की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की टुकड़ी भी मौके पर बुला ली गई। ग्राम अंडा का निवासी धनसिंह कुशवाहा (65) अपने छोटे बेटे विनोद के साथ रहता था। रात
विज्ञापन


लगभग दस बजे वह खाना खाकर रोज की तरह घर से लगते अपने मवेशी बाड़े में सोने चला गया। उसकी पोतियां दीक्षा व रोली चार बजे शौच के लिए मवेशी बाड़े में पानी लेने गईं तो वहां बाबा धनसिंह की खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी देखी। वह चीखते हुए घर आईं और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। पहुंचे घर के लोगों को घटनास्थल से एक
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन खून में सना हुआ मिला। सूचना पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई अजयकुमार सिंह, दरोगा रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, जयवीर सिंह, संजीव यादव, विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खबर पाकर एसडीएम मुईनुल इस्लाम, सीओ ए.के शुक्ल व  तहसीलदार भूपाल सिंह भी पहुंच गए। इस बीच हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर

ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस नोंकझोंक और धक्कामुक्की तक हुई। इस पर सर्किल के तीन अन्य थानों कैलिया, एट, नदीगांव की फोर्स के अलावा पीएसी की टुकड़ी को भी बुला लिया गया। हालांकि हालात नियंत्रण में जल्दी ही आ गए लेकिन तब तक गांव छावनी में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने छानबीन में पाया कि धनसिंह के गले और हाथ में धारदार वजनी

हथियार के घाव थे जबकि गले के नीचे दो जगह कोई नुकीली चीज घुसेड़ी गई थी। पुलिस ने समूचे मामले से एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को भी अवगत कराया। इस पर उन्होंने फील्ड यूनिट को भी भेज दिया। घटनास्थल से मिले एक मोबाइल के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या का

कारण प्रथम दृृष्टया आशनाई लग रहा है जिसे छिपाने के लिए ही वृद्ध की हत्या की गई, ऐसा जान पड़ता हैे। पुलिस को मौके पर आरोपी का मोबाइल मिला है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


मोबाइल बना बड़ा क्लू
अंडा में शनिवार देर रात हुए हत्याकांड में मौके से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। इसे भीड़ से ही निकले एक व्यक्ति ने अपना बताया। सुरेंद्र राठौर (25) पुत्र अशोक कुमार नामक इस शख्स को पुलिस ने फिलहाल संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया और कोतवाली भिजवा दिया जहां उससे पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।  कोतवाल मनवीर सिंह का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed