फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft in two shops and one house.

दो दुकानों व मकान में चोरी

Sat, 16 Jun 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 16 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Theft in two shops and one house.
चोरी ने इसी दुकान में जैक से शटर उठाकर चोरी की। - फोटो : amar ujala

जालौन के झंडा चौराहे के पास मुख्य बाजार में मोहल्ला जोशियाना निवासी सुनील कुमार गुप्ता की कपड़े की दुकान है। चोरों ने उनकी दुकान में  जैक लगाकर व ईटों के सहारे  दुकान का शटर उठा दिया।  अंदर जाकर वहां रखे करीब एक लाख रुपये के कपड़े के थान, साड़ी, पेटीकोट सहित 5 चांदी के सिक्के व दो हजार रुपये नगद साफ कर दिए।  इसके बाद चोरों ने  हरि विश्नोई की किराने की दुकान  में  जैक लगाकर शटर  उठा दिया।  अंदर रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का किराने का सामान व कुछ नगदी ले गए।

विज्ञापन


मोहल्ला हृदेशाह में निसार अहमद के घर की  पीछे की दीवार से ईंटों पर पैर रखकर छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये कीमत के जेवरात व 8 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।  सुबह तीन जगह चोरी की बात फैलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वहीं सीओ का कहना है कि झंडा चौराहे पर जिन सिपाहियों की पिकेट ड्यूटी लगी थी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  चोरी के खुलासे के लिए टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed