{"_id":"d9fd114956deae54e5a12e5edab7c5ac","slug":"the-young-man-was-beaten-by-pistol-moribund-bton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की बटों से पीटकर युवक को किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की बटों से पीटकर युवक को किया मरणासन्न
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व दोस्त के साथ हो रही मारपीट में बीचबचाव करना एक युवक को
विज्ञापन
महंगा पड़ गया। शनिवार की रात दबंग युवकों ने उसे बहाने से घर से बाहर
बुलाकर तमंचे की बटों से पिटाई कर दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद दबंग उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बघौरा निवासी गोलू कुशवाहा पुत्र राजवीर कुशवाहा के दोस्त मिथुन का एक सप्ताह पूर्व दबंग युवकों से झगड़ा हो गया था। उस दौरान गोलू ने बीचबचाव करके अपने दोस्त को बचा लिया था। इससे नाराज बल्लू चौहान, मनीष दुबे निवासीगण राजेंद्र नगर बंबी रोड, सर्वेश पाल निवासी बघौरा ने शनिवार की रात फोन करके गोलू को बघौरा बाईपास चौराहे पर बुला
लिया। आरोप है कि वहां पर इन युवकों ने गोलू को घेर लिया और उसके सीने पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगों ने गोलू को बेरहमी से तमंचे की बटों से पीटा। इससे युवक के मुंह व सिर में गंभीर चोटें
आ गईं। मरणासन्न हालत में युवक को छोड़कर दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वारदात के बाद पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक को उपचार के लिए भेज दिया। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।