{"_id":"58cd7cc14f1c1b992132c4fa","slug":"the-young-man-got-cut-by-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेंन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के कामकाज की अनदेखी कर दोस्ताें के साथ ताश खेल रहे युवक को उसके पिता ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने गांव के बाहर से निकले रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एट थाना के गांव बिरगुआं बुजुर्ग निवासी जितेंद्र परिहार (20) पुत्र मेहरबान घर के कामकाज में हाथ नहीं बंटाता था। यह भी बताया जाता है कि वह गांव के युवकाें के साथ ताश आदि खेलता रहता था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पिता मेहरबान ने जितेंद्र से खेत देखने की बात कही, लेकिन वह खेत में नहीं गया। वह दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। इस पर पिता ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध होकर वह घर में बिना बताए करीब दस बजे गांव के बाहर से निकले रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी के आगे उसने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख वहां ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर आकर रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन