{"_id":"587bb1c04f1c1b3503efe51b","slug":"the-thief-entered-the-house-through-the-roof-a-million-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घर में घुसे चोर, एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते घर में घुसे चोराें ने कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद व करीब एक लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चुरा लिए । सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो कमरे में सामान अस्त व्यस्त देख चोरी का पता चला। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन करने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मोहल्ला तिलकनगर निवासी विनोद कुमार कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के साथ कमरे में सो गए। देर रात किसी समय छत के रास्ते से घर में घुसे चोराें ने गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद, करीब 500 ग्राम चांदी व 20 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए। सुबह जब परिजनाें की आंख
खुली तो कमरे का दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी गए सामान की सूची बनाकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। दरोगा प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। बताते चले के सर्द राताें में चोर लगातार चोरियां कर रहे हैं और पुलिस अब तक किसी भी चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
बंद घर से डेढ़ लाख की चोरी
चोरों ने रविवार की रात बंद घर को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान ले उडे़। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपेश सिंह सेंगर एड. ने पुलिस को बताया कि वह मकर संक्रांति की छुट्टी पर अपने परिवार सहित पैतृक निवास शेखपुर बुजुर्ग
गए थे। पीछे से चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाते हुए रविवार की रात ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार नगद सहित तकरीबन डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चुरा लिए। सुबह जब पड़ोसियों ने जब मकान का टूटा ताला देखा तो उन्हें सूचना दी। इस पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।