{"_id":"6ae114d2751fe80dec07d400","slug":"woman-defrauded-of-rs-665-lakh-in-cyber-scam-involving-a-parcel-from-the-uk-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143140-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: यूके से पार्सल भेजने के नाम पर महिला से 6.65 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: यूके से पार्सल भेजने के नाम पर महिला से 6.65 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
पंचकूला। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर यूके से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर पिंजौर क्षेत्र की एक महिला से 6.65 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कस्टम, जीएसटी, करेंसी एक्सचेंज और लेट फीस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई। बाद में फर्जी नोटिस भेजकर और पैसे मांगे। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर को महिला की इंस्टाग्राम पर अमनप्रीत नाम के व्यक्ति से जान-पहचान हुई। आरोपी ने खुद को यूके का निवासी बताया और बातचीत के दौरान परिवार जैसा संबंध बना लिया। बाद में व्हाट्सएप नंबर साझा कर महिला को गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला के मना करने के बावजूद आरोपी के बार-बार कहने पर उसने अपना पता दे दिया।
20 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताते हुए पार्सल आने की जानकारी दी। पार्सल छुड़ाने के लिए 25 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद कस्टम और जीएसटी के नाम पर लगातार रकम वसूली गई। महिला ने पति और परिचितों के बैंक खातों से गूगल-पे सहित अन्य माध्यमों से कई बार भुगतान किया।
विज्ञापन
फर्जी नोटिस भेजकर और रकम मांगी
आरोपियों ने करेंसी एक्सचेंज और लेट फीस के नाम पर भी पैसे मांगे। इसके बाद एजेंसी और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच साइबर सेल के नाम से कथित नोटिस भेजकर 7.50 लाख रुपये और जमा कराने को कहा गया। लगातार मांग होने पर महिला को ठगी का शक हुआ और उसने भुगतान रोक दिया। 22 अक्टूबर को महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।