फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The other day the theft of five million

दूसरे दिन भी पांच लाख की चोरी

Tue, 09 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 09 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The other day the theft of five million
जिले में एक बार फिर से चोरों का दुस्साहस बढ़ गया है। इसके चलते लगातार
विज्ञापन
दूसरे दिन चोरों ने एक दुकान सहित दो जगह करीब पांच लाख का माल और नगदी चुरा ली। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। रविवार की रात भी चोरों ने पांच घरों से लाखों की संपत्ति चुरा ली थी। इन घटनाओं को 24 घंटे भी नहीं बीते की चोरों ने फिर से वारदातों को अंजाम दे डाला।

शटर काट चुराए एक लाख के टायर
चोर गिरोह ने सोमवार की देर रात शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित क्लब की दुकान स्थित एक टायर की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख के टायर चुरा लिए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा स्थित क्लब की दुकान में बाबूलाल गुप्त की टायर की दुकान है। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इसके बाद देर रात चोराें ने दुकान के सामने ट्रक लगाकर दुकान का शटर काट दिया और करीब एक लाख रुपये के टायर चुरा ले गए। सुबह जब लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो

बाबूलाल को जानकारी दी। वह मौके पर आए और दुकान का शटर उठाकर देखा तो अंदर रखे टायर गायब थे। वह कोतवाली पहुंचे और कोतवाल आलोक सक्सेना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दुकानदार के मुताबिक चोर करीब एक लाख रुपये के टायर ले गए हैं।

कहां थे पिकेट के सिपाही
शहर के मुख्य चौराहा अंबेडकर चौराहा पर पिकेट रहती है। जिस दुकान से चोरी हुई, वहां से महज 20 मीटर की दूरी पर सिपाही ड्यूटी करते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर चोरी के दौरान सिपाही कहां थे। व्यापारी ने इसकी जांच की मांग की है। चोरों का भी दुस्साहस देखिए पिकेट के पास ही चोरी कर ली और पुलिस को कानोकान खबर नहीं हुई।

बम्हौरी गांव से ले गए चार लाख के नगदी-जेवर
आटा थाना क्षेत्र के गांव बम्हौरी में सोमवार देर रात चोर छत के रास्ते एक घर में घुसे और गृहस्थी के  कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी से करीब 60 हजार रुपये नगद व करीब तीन लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो सामान अस्तव्यस्त देखकर चोरी का पता चला। पीड़ित ने संबंधित थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि इससे पहले भी गांव में करीब पांच घराें में चोरी हो चुकी है।
आटा थाना क्षेत्र के गांव बम्हौरी निवासी रमेश कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह परिवार समेत अपने कमरे में सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे छत के रास्ते उसके घर में चोर घुस आए और कमरे का

ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी से सोने का हार, चार चूड़ी, एक मंगलसूत्र सहित करीब तीन लाख के गहने व 60 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि इससे पहले भी गांव में पांच घराें में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। एसपी एन कोलांचि के हस्तक्षेप के बाद आटा थाना पुलिस ने

चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन अब तक मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ है। उधर, लगातार चोरियों से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भी रोष है। इनका कहना है कि पुलिस गश्त की खानापूरी मात्र करती है। इससे चोरों का दुस्साहस बढ़ रहा है। अभी तक चोर सूने मकानों को ही निशाना बनाते थे। अब तो लोग सोते रहते हैं और चोर घर में घुसकर संपत्ति पर हाथ साफ कर देते हैं।

जालौन में दो सूने घरोें से ले गए जेवर-नगदी
चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी व जेवर उड़ा दिए। पड़ोसियों की सूचना पर घर लौटे गृहस्वामियों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। नगर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पुरानी हाट निवासी राशिद टेलर व माजिद ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के

लिए अपने परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इस दौरा्न रविवार की रात अज्ञात चोर माजिद के घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और लगभग 10 हजार रुपये का सामान ले उड़े। इसके बाद चोर छत के रास्ते से बगल के राशिद के मकान में भी

घुस गए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख दस हजार रुपये व लगभग 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो उन्होंने इसकी सूचना फ ोन से पीड़ितों को दी। नगर में आए दिन हो रही चोरियों से नगर के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed