फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The new government will be seeking CBI probe

नई सरकार से सीबीआई जांच की मांग होगी

Wed, 15 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 15 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
The new government will be seeking CBI probe
उरई में आयोजित परिवार के इसी शादी समारोह में शामिल होने आखिरी बार आई थी प्रतिभा। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चर्चित महिला जज प्रतिभा गौतम मर्डर केस में पति मनु अभिषेक पर हत्या का आरोप तय होने के बाद जज के परिजन हताश हैं। उनका कहना है कि वे मामले को लेकर हाईकोर्ट तक जाएंगे, और दहेज हत्या की धारा जोड़े जाने की मांग करेंगे। प्रतिभा के भाई अजय कुमार के मुताबिक चुनाव के बाद जो भी नई सरकार बनेगी, उसके सीएम से मिलकर वे पूरे
विज्ञापन


मामले की सीबीआई जांच कराने की भी बात करेंगे। अजय के मुताबिक उनकी बहन को मनु और उसके परिवार वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और फिर मांग पूरी न होने पर उसकी
विज्ञापन


हत्या कर दी। बता दें कि 9 अक्तूबर 2016 को कानपुर देहात में कार्यरत प्रतिभा का शव सर्किट हाउस स्थित उनके आवास पर फांसी पर लटका मिला था। जांच के बाद पुलिस ने पति मनु और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को कोर्ट ने मनु पर पत्नी की हत्या का आरोप तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से कराना चाहते थे बब्बी की शादी
भाई अजय के मुताबिक मनु से पहले बुंदेलखंड के ही एक जिले में तैनात एसपी से बहन प्रतिभा उर्फ बब्बी की शादी की बात चलाई थी। एसपी शादी के लिए तैयार थे और वे प्रतिभा से मिलना भी चाहते थे, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद प्रतिभा की शादी की मनु से शादी की बात सामने आ गई।

पोती की शक्ल में लौट आई बब्बी
प्रतिभा की मां प्रेमा देवी ने बताया कि बेटी की मौत के करीब दो माह बाद उनकी बहू ने बेटी को जन्म दिय। उन्हें तो लगता है कि उनकी बिटिया प्रतिभा उर्फ बब्बी को भगवान ने इसी घर में लौटा दिया है। घरवालों का कहना है कि बच्ची अगर बड़ी होकर जज बनना चाहेगी तो वे भी उसे पढ़ाने में पीछे नहीं हटेंगे।

दीदी के देवर की शादी में आई थी प्रतिभा
परिजनों ने बताया कि दिसंबर 2015 में प्रतिभा आखिरी बार परिवार के शादी समारोह में शामिल होने उरई आई थी। प्रतिभा की बड़ी बहन के देवर की शादी थी। शादी में वह काफी खुश थी लेकि न उसने अपने मन की कोई बात नहीं बताई थी।     


दामाद ने नहीं देखी ससुराल
मां के मुताबिक मनु ने बेटी प्रतिभा से शादी जरूर की थी, लेकिन आज तक वह एक बार भी अपनी ससुराल (उरई) तक नहीं आया था। उन्हें भी बेटी से मिलने नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed