{"_id":"5cbe0596bdec22143e2c7fe6","slug":"the-laborer-hangs-from-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने पेड़ से लटककर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मजदूर ने पेड़ से लटककर जान दी
Mon, 22 Apr 2019 11:49 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
sucide
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी संतोष कुमार उर्फ सतीश (49) पुत्र टीकाराम पिछले छह माह से मोहल्ला नारोभास्कर में एक मकन में किराए पर रह रहा था। आज सुबह लगभग 6 बजे उनका शव सारंगपुर रोड स्थित गुरू मस्तराम आश्रम के पास एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
लगभग दो माह पूर्व भी वह कुछ दिनों के लिए घर पर बिना कुछ बताए चले गए थे। इसके बाद जब वह वापस घर आए तो घर पर भी वह काफी परेशान रहते थे। कुछ कर्ज भी देना था जिसकी चिंता उन्हें बराबर सताती रहती थी। सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे वह सोकर उठे और नित्य की भांति घर से निकल गए। वहीं, सुबह लगभग 6 बजे सारंगपुर रोड स्थित गुरू मस्तराम आश्रम के पास वहां से निकल रहे लोगों ने एक नीम के पेड़ से लटकता हुआ देखा।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पत्नी बिंदेश्वरी सहित दो पुत्र राजू व मनीष सहित तीन पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र ने वहां मौजूद लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन