फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The couple injured looted cash , jewelery

दंपति को घायल कर नगदी-गहने लूटे

Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 23 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The couple injured looted cash , jewelery
बाइक से बीमार सास को देखने पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को आधा दर्जन
विज्ञापन
बदमाशाें ने कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव के पास रोक लिया। इसके बाद उसके सिर में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का मंगलसूत्र व एक हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित दंपति थाना पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सुबह एएसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। वहीं थाना पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।

थाना व कस्बा सिरसाकलार निवासी इंद्रपाल सिंह ने एएसपी शकील अहमद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह सास के बीमार होने पर पत्नी मंजू के साथ अपनी ससुराल उरकरा कलां बाइक से जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे वह बिचौली गांव के पास स्थित एक नलकूप के पास पहुंचा तभी पहले से मौजूद आधा दर्जन बदमाशाें ने उसे

घेर लिया और मारपीट कर लूटपाट करने लगे। जब वह भिड़ गया तो बदमाशाें ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी और पत्नी के गले में पड़ा मंगल सूत्र व एक हजार रुपये लूट ले गए। बताया कि मारपीट के दौरान उसने एक बदमाश वीर सिंह अहिरवार

निवासी बिचौली को पहचान लिया। वह थाना कुठौंद पहुचा लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने मामले की जांच सीओ जालौन कुलदीप सिंह को सौंप कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है मारपीट तो हो सकती है। लूट की कोई बात नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed