{"_id":"577aa3bf4f1c1b6c117fa110","slug":"the-controversy-over-the-prayer-the-two-sides-reached-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़ाने को लेकर विवाद, दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज पढ़ाने को लेकर विवाद, दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीओ से बातचीत करते मौलाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की नमाज पढ़ाने को लेकर कालपी के एक ही समुदाय के लोग पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला कोतवाली पहुंचा, लेकिन खबर लिखे जाने तक बात नहीं बनी। मौके की नजाकत को देखते हुए डीएम, एसपी आलाधिकारियों के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। कालपी नगर में वर्तमान समय में शहर पेश इमाम कारी शमशुद्दीन वर्तमान में नमाज अदा कराते हैं, लेकिन वह अब काफी बुजुर्ग
हो चुके हैं। लिहाजा वह अपने पुत्र मौलाना नजमुल हुदा से ईद की नमाज पढ़वाना चाहते हैं। इसकेे लिए उन्होेंने बाकायदा पुत्र को तैयार भी कर लिया। इस बात की जानकारी जब दूसरे मस्जिद हाफिज इरशाद, कारी सलीम हो गई तो सोमवार को देर शाम वहां पर विवाद की स्थिति बन गई। इस पर दोनों ही पक्ष कोतवाली में जमा हो गए और एक दूसरे पर आरोप, प्रत्यारोप करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया।
सूचना पाकर डीएम संदीप कौर, एसपी अशोक त्रिपाठी, एसडीएम जलराजन चौधरी, एएसपी शकील अहमद, सीओ मनोज गुप्ता के साथ कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षोें के बीच आपसी सुलह समझौते के तहत मामला निपटाना चाहा, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं है। खबर लिखे जाने तक बातचीत का दौर जारी था। एसपी ने बताया कि नियमानुसार जो भी उचित होगा, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।