{"_id":"5d02962bbdec226da832918a","slug":"the-body-of-the-missing-villager-found-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण का शव कुएं में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता ग्रामीण का शव कुएं में मिला
Fri, 14 Jun 2019 12:00 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Well
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा थाना क्षेत्र के बिलौड़ निवासी विनोद कुमार चौबे (50) पुत्र माताप्रसाद पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं से बदबू उठती देखी तो झांककर देखा कि उसमें शव पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व उसके परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि विनोद ने कुछ दिन पहले तीन बीघा जमीन छह लाख रुपये में बेच दी थी। इसी बात पर उसका पत्नी गुड्डी देवी से विवाद हो गया था। जिससे पत्नी बेटी की ससुराल हनुमंतपुरा चौराहा इटावा चली गई थी। सूचना पाकर पहुंची पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा का कहना है कि विनोद शराब का लती था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन