फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   the body found of a missing girl, stirred

लापता बच्ची का शव मिला, हड़कंप

Sat, 19 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 19 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
the body found of a missing girl, stirred
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

गोहन थाना क्षेत्र के कुंडऊ गांव में शनिवार सुबह गांव के हरिचरण के मकान के पीछे एक बच्ची का शव मिला। यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़कर उस स्थान पर पहुंच गए। शव की पहचान विजय कुमार की 8 वर्षीय पुत्री कंचन के रूप में हुई, जोकि शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी के दौरान अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गांव में काफी तलाश की थी, मगर वह नहीं मिली थी। सूचना पर पहुंची कंचन की मां विनोदी व बहन मोहिनी उसके शव से लिपट कर रोने लगी।

विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीणों का ध्यान कंचन के सिर में लगी चोट पर गया, जिससे वह उसकी हत्या की आशंका जता रहे है। वहीं परिजनों का ऐसा कुछ मानना नहीं है। वह लोग शाम को आई तेज आंधी के दौरान हादसे का शिकार होने की आशंका जता रहे है। परिजन शव लेकर घर चले गए थे। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर शव वापस उसी जगह मंगवाया और उसे कब्जे में ले लिया। परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने भी फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत की हकीकत जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही वह कुछ कार्रवाई करेगी।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed