{"_id":"5cd07b44bdec2207315b52b8","slug":"teenager-drowning-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया किशोर नदी में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहाने गया किशोर नदी में डूबा
Mon, 06 May 2019 11:51 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 06 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नदी किनारे खड़े ग्रामीण व पुलिस के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक संजू (13) पुत्र उमाशंकर निवासी गैथरी मध्यप्रदेश अपने परिजनों के साथ ननिहाल सियाराम के घर पर अपने मामा टिल्लू की शादी में आया था। सोमवार सुबह वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पास ही बहने वाली पहूज नदी में नहाने चला गया। बताया गया है कि नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने जब देखा तो वे भागते हुए गांव ककरौली पहुंचे और परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
इससे गांव में सनसनी फैल गई और शादी वाले घर में कोहराम मच गया। लोग नदी की ओर दौड़ पड़े, ग्रामीणों ने अपने स्तर से संजू को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सूचना पर नदीगांव एसओ अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को नदी में उतारा लेकिन समाचार लिखे जाने तक संजू का कोई पता नहीं चल सका था। बता दें कि संजू के मामा की शादी में सोमवार को मंडप का खाना था और मंगलवार को बरात जानी थी। इस घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन