{"_id":"597642d14f1c1ba2228b47ed","slug":"takwadhi-from-the-woman-near-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पास महिला से टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के पास महिला से टप्पेबाजी
Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से शिकायत करती मुन्नी देवी।
- फोटो : amarujala
Link Copied
कालपी। कोतवाली के सामने तहसील में तैनात कर्मी के साथ टप्पेबाजी हो गई। बेटे की मौत का भय दिखाकर बाइक सवार दो युवक महिला के बाले ले उड़े। पीड़ित ने कोतवाली जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद उसने तहसील जाकर एसडीएम से शिकायत की। कालपी क्षेत्र के हरीगंज निवासी मुन्नी देवी तहसील में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर तहसील जा रही थीं। कोतवाली के सामने एक बाइक पर सवार दो लड़के मिले। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पति की सड़क हादसे में मौत हुई थी अब तुम्हारे बेटे को भी जान का खतरा है। इस पर मुन्नी घबरा गई। टप्पेबाजों ने उसे झांसे में एक अंगूठी और 1100 रुपये दिए। युवकों ने उससे कहा कि दो मिनट की पूजा करनी है। अपने कान के बाले दो, पूजा के बाद संकट खत्म हो जाएगा। मुन्नी के अनुसार कान के बाले युवकों को देते ही उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसी बीच टप्पेबाजों ने मुुन्नी से अंगूठी व 1100 रुपये भी ले लिए और भाग निकले। मुन्नी का आरोप है कि वह कोतवाली गई लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर उसने तहसील जाकर एसडीएम सतीश चंद्र को बताया। एसडीएम ने कोतवाल को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि कोतवाली के पास टप्पेबाजी और लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस लापरवाही बरतती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।