{"_id":"57af59db4f1c1bc530ee4696","slug":"students-armed-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशाें ने छात्र को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशाें ने छात्र को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
लूट
बीएससी में एडमीशन लेने हरदोई जनपद जा रहे छात्र से दो सशस्त्र बदमाशाें ने कदौरा बस स्टैंड के पास तमंचे के बल पर बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 हजार रुपये नकद व कागजात थे। पीड़ित थाना पहुंचा और तहरीर दी। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है। हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी
सतेंद्र कुमार बीएससी का छात्र है और वह हरदोई जनपद में बीएसी तृतीय वर्ष में एडमीशन करवाने जा रहा था। शनिवार की दोपहर वह आटो से बैठकर कदौरा पहुंचा। वहां से वह पैदल बस स्टैंड की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में करीब डेढ़ बजे दो सशस्त्र बदमाशाें ने उसे रोक लिया और उससे मारपीट कर तमंचे के बल पर बैग छीन लिया। इसमें स्कूल की फीस के दस
हजार रुपये नकद और कागजात थे। लुटेरे तमंचा लहराते हुए बस्ती में भाग गए। पीड़ित थाना कदौरा पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष उसे सरकारी जीप में बैठाकर मौके पर पहुंचे और आरोपियाें की तलाश में दबिश दी लेकिन लुटेरे नहीं मिले। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर अज्ञात लुटेराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।