{"_id":"5bfd869cbdec22415e42cd1d","slug":"student-death-due-to-train-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : youtube
ट्रेन की चपेट में आकर पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन और जीआरपी पहुंची। चर्चा है कि छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। वहीं जीआरपी प्रभारी ब्रजमोहन सैनी का कहना है कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
राठ रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार सुबह 19 वर्षीय गोविंद पुत्र लक्ष्मी प्रसाद का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर जीआरपी पहुंची। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर हमीरपुर मझगंवा के गोहनी गांव निवासी परिजन भी पहुंचे। उसके पिता ने बताया गोविंद पॉलिटेक्निक दूसरे वर्ष का छात्र था।
यहां पर वह चौरासी मोड़ के पास किराये पर रहता था। गोविंद रेलवे ट्रैक तक कैसे और क्यों पहुंचा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं जीआरपी सूत्रों की मानें तो गोविंद के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जीआरपी प्रभारी का कहना है सुसाइड नोट की जानकारी उन्हें भी है, लेकिन अभी उनके सामने कुछ नहीं आया है। लिहाजा कुछ कहना भी जल्दबाजी होगी।