फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Soldier's body was found some distance from the house dismissed

घर से कुछ दूर मिला बर्खास्त सिपाही का शव

Sun, 14 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 14 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Soldier's body was found some distance from the house dismissed
death shimla
करीब 15 वर्ष पूर्व बर्खास्त हुए एक सिपाही का शव रविवार को उसी के मकान से कुछ दूरी पर मिलने से सनसनी फै ल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को परिजनाें के हवाले कर दिया। परिजनाें का कहना है कि अधेड़ बीमार था और बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। शहर कोतवाली के मुहल्ला गोपालगंज कृष्णा टाकीज के पास
विज्ञापन


रहने वाला 50 वर्षीय रामनरेश मूलत: झांसी जनपद का रहने वाला था। परिजनाें के मुताबिक करीब 15 साल पहले वह सिपाही के पद से विभागीय कार्य में गड़बड़ी करने पर बर्खास्त हो गया था। तभी से उसकी मनोदशा ठीक नहीं रहती थी। परिजनाें के मुताबिक वह बीमार था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह बाहर वाले कमरे में लेटा था तभी वह दरवाजे
विज्ञापन


खोलकर गली में पहुंच गया जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर परिजन भी मौजूद थे। पुलिस ने मामले में जानकारी करने के बाद परिजनाें से पोस्टमार्टम के लिए पूछा तो परिजनाें ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार था तो घर से दूर क्यों मिली लाश
हालांकि पुलिस इन बातों का कोई जवाब नहीं दे पा रही है कि यदि सिपाही बीमार था तो घर में क्यों नहीं मरा। उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर क्यों मिली। इसके अलावा पुलिस शव की बरामदगी के वक्त शव की स्थिति के बारे में भी कुछ नहीं बता रही है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिन पस्थितियों के बीच लाश बरामद हुई है, उससे हत्या की भी आशंका है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी स्थिति से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed