फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Smakion dome and broke the door

स्मैकियों ने तोड़ा था गुंबद और दरवाजा

Mon, 29 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 29 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Smakion dome and broke the door
धार्मिक गुंबद तोड़ने के मामले में कालपी पुलिस ने सप्ताह में पर्दाफाश कर
विज्ञापन
दो आरोपियों को जेल भेज दिया। सोमवार को आरोपियों ने कबूल किया कि स्मैक की लत के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया था। सीओ मनोज कुमार गुप्त ने बताया

कि नगर से सटे गैर आबादी वाले मोहल्ला आलमपुर में 21 फरवरी को हजरत अदनान शाह की गुंबद के दो गेट तोड़ने और मजार में चढ़ी चादर को हटाने की घटना सामने आई थी। दरगाह के बल्लू खां की तहरीर पर अज्ञात लोगोें के खिलाफ

मामला दर्ज कराया गया था। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक आरसी यादव, दीवान आविद खान ने कस्बा कालपी के उदनपुर मोहल्ले से गुंबद को क्षतिग्रस्त करने वाले

आरोपियों इकबाल पुत्र ख्वाजा अहमद निवासी ग्राम सटटी कानपुर देहात व रमेश कुशवाहा पुत्र बुददू निकासापुरा को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास बीड़ी, माचिस व घटना में खुदाई करने में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया।

वर्जन
गुंबद को क्षतिग्रस्त करने में शामिल दोनों आरोपी स्मैक के लती थे और मकबरे केे लोहे के गेट को कबाड़ की दुकान में बेेंचकर पैसा एकत्र कर नशे की पूर्ति करना चाहते थे। चूंकि गेट भारी था, इसलिए वह लोग इसे ले न जा सके।
                                                  मनोज कुमार गुप्त, सीओ, कालपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed