फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Smack woman with vicious smuggler arrested

शातिर महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 11 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Smack woman with vicious smuggler arrested
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शहर के मुहल्ला शिवपुरी में छापा मारकर
विज्ञापन
एक महिला को स्मैक की बिक्री करते वक्त रंगे हाथों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 62 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। बाजार में उसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शिवपुरी निवासी मुन्नी दुबे पत्नी स्वर्गीय रमेश दुबे स्मैक का धंधा करती है। सूचना पाकर वह साथी दरोगा मनोज गुप्ता, अरुण तिवारी व हमराहियों के साथ सादा वर्दी में मौके पर पहुंचे तो महिला घर के बाहर बैठकर ग्राहकों को स्मैक बेच रही थी। पुलिस ने उसे

स्मैक के साथ रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से 62 ग्राम स्मैक बरामद कर ली। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बाराबंकी से स्मैक मंगाती है। वहां से एजेंट माल देने आते हैं। कोतवाल ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि महिला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।

स्मैक से युवा पीढ़ी हो रही तबाह
स्मैक यानि वो नशा जिसकी लत लगने पर इंसान जीते जी लाश बनकर रह जाता है। जिले में इस नशे का कारोबार फैला हुआ है। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई न होने से इन माफियाओं का संजाल दिनों दिन युवाओं पर कसता जा रहा है। कई युवा तो अपना घर बार छोड़कर नशे को पूरा करने के लिए कचरा बीनते भी देखे जाते हैं। जिला अस्पताल के आसपास व बजरिया में यह खुले आसमान के नीचे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed