{"_id":"0f149b43dbcc183423e73cb319373ca9","slug":"shot-by-cousin-marriage-refusal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर मौसेरे भाई ने गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इंकार करने पर मौसेरे भाई ने गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर शादी के प्रस्ताव से इनकार करने पर मौसेरे भाई ने युवती को
विज्ञापन
उसके घर के दरवाजे पर तमंचे से गोली मार दी। गोली युवती क ी जांघ में लगी
है। उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है। वारदात करके युवक भाग निकला।
शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष ने युवक का आचरण खराब होने पर रिश्ता तोड़
दिया था। रविवार को वह फिर शादी का प्रस्ताव लेकर गया था।
उरई के मोहल्ला तिलक नगर निवासी पप्पू खां ने बेटी नेहा खां का विवाह झांसी के नंदनपुरा में रहने वाले रिश्तेदार के बेटे असलम से तय किया था। परिजनाें के मुताबिक असलम का आचरण ठीक न होने पर रिश्ता तोड़ दिया था। रविवार को असलम नेहा के घर पहुंचा। शहर के करसान रोड स्थित दारुम उलूम बरकातिया में शिक्षिका नेहा परीक्षा ड्यूटी करने गई थी।
असलम नेहा की वापसी का इंतजार करने लगा। शाम करीब चार बजे नेहा घर के दरवाजे पर पहुंची। यहां असलम नेहा पर शादी के लिए हामी भरने का दबाव बनाने लगा। परिजनाें की रजामंदी न होने पर नेहा ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए असलम ने तमंचा निकाल लिया। उसका इरादा भांपकर नेहा ने तमंचे की नाल नीचे कर दी। फायर नेहा की जांघ में लगा। वह लहूलुहान होक र गिर गई।
फायर की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच असलम भाग निकला। नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर जांच की। असलम की तलाश में पुलिस को बस स्टाफ और रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।