फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shopkeeper shot the two soldiers in jalaun

जालौन में दुकानदार ने दो सिपाहियों को गोली मारी

Wed, 06 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 06 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper shot the two soldiers in jalaun
गोली लगने से घायल ‌स‌िपाही। - फोटो : अमर उजाला
सामान खरीदने के दौरान हुए विवाद में दुकानदार ने दो सिपाहियों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। इनमें एक पीएसी का सिपाही कानपुर में 34वीं बटालियन में तैनात है। दूसरे सिविल पुलिस के सिपाही की भी तैनाती कानपुर में है लेकिन इन दिनों वह सीतापुर में वाहन चलाने की ट्रेनिंग ले रहा
विज्ञापन


है। बुधवार शाम की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी पीएसी सिपाही कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भूरे (26) पुत्र जयहिंद सिंह और सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर निवासी सिपाही अरविंद कुमार यादव (28) पुत्र राजबहाुदर यादव दोस्त हैं। ये छुट्टी पर घर आए थे। शहर के अंबेडकर चौराहे पर तुलसा कार शृंगार नामक
विज्ञापन


दुकान है। शाम करीब 5 बजे दोनों यहीं से स्कार्पियो की सजावट का सामान लेने आए थे। इसी दौरान किसी बात पर दुकानदार नीलू नगायच से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक दोनाें सिपाहियाें ने दुकानदार नीलू के साथ मारपीट कर दी। इस पर दुकानदार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनाें पर फायर झोंक दिए। गोली लगने से दोनों सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान होकर दुकान के सामने गिर पड़े। यह देख दुकानदार भाग निकला। बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने घायलाें को


जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनाें की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। सिपाही अरविंद का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में और कृष्ण कुमार का कानपुर के ही फार्च्यून नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। सीओ जंगबहाुदर सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed