फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Scorched dubious young man died

संदिग्धावस्था में झुलसे युवक ने दम तोड़ा

Mon, 17 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 17 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Scorched dubious young man died
fire dance
थाना क्षेत्र के गांव उदनपुरा में संदिग्धावस्था में झुलसे युवक ने हमीरपुर जिला अस्पताल ले जाए जाते समय दम तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित पत्नी ने सास, ननद व उसके प्रेमी पर पति को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। सास पर भी उसने गंभीर आरोप लगाया। वहीं, पुलिस को दी तहरीर में मृतक की मां ने पुत्र के आत्महत्या करने की बात कही है। गांव
विज्ञापन


में भी घटना के पीछे अवैध संबंधों का कारण होने की चर्चा है। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव उदनपुरा निवासी धर्मवीर अहिरवार पुत्र स्व. रघुवीर अहिरवार रविवार की रात संदिग्ध हालात में झुलस गया था। ग्रामीण उसे हमीरपुर जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस
विज्ञापन


बावत थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि उनकेपास दो तहरीरें आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी और साथ ही मृत्यु पूर्व बयान भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद से ही बहन घर में नहीं है। इससे मामला और संदिग्ध हो रहा है। ग्रामीणाें के मुताबिक दो दिन पहले ही दिल्ली से घर आए धर्मवीर के घर में कलह भी मचा था। उन्हाेंने भी लड़ाई की आवाजें सुनी हैं।

पिता की भी जलकर हुई थी मौत
आग से जलकर हुई मौत के पहले धर्मवीर के  पिता रघुवीर की भी पांच साल पहले जलकर मौत हो गई थी। इस मामले को भी ग्रामीण संदिग्ध मान रहे थे। जब कोई वादी ने प्रार्थना पत्र नहीं दिया तो मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

मायके में रह रही है बहन
मृतक की बहन की शादी हो चुकी है लेकिन उसकी पति से नहीं बनती। वह करीब चार साल से गांव में ही रह रही है। मृतक की पत्नी पूनम ने ननद और सास सियारानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली में मजदूरी करता था मृतक
धर्मवीर दिल्ली की एक प्राईवेट कंपनी में मजदूरी करता था। इसी साल जुलाई में उसका विवाह महोबा जनपद के गांव पचपहरा निवासी पूनम के साथ हुआ था। पूनम को गांव में छोड़कर वह दिल्ली में काम करने गया था। पत्नी का आरोप है कि सास ने उससे भी अनैतिक काम करने का दबाव डाला तो उसने अपने पति को मोबाइल पर सूचना दी। पति गांव आया और


सास को डांटा। इस पर ननद, सास व गांव के एक युवक ने पति को मारापीटा और केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। ये भी कहा कि तीनों की योजना थी कि उसे व पति दोनाें की हत्या कर दें लेकिन जब उन्हाेंने उस पर भी मिट्टी का तेल डाला तो वह घर के बाहर भाग गई और लोगों से मदद की गुहार लगाई। तब उसकी जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed