फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rogue gust fire on the soldiers , arrested

बदमाश ने सिपाही पर झोंका फायर, गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 19 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rogue gust fire on the soldiers , arrested
क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा ले रहे दो सिपाहियों पर बदमाश ने फायर
विज्ञापन
झोंक दिया। इसमें एक सिपाही छर्रे लगने से घायल हो गया। यह देख दूसरे सिपाही ने भाग रहे आरोपी हमलावर को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर कोतवाली ले गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

कोटरा कोतवाली में तैनात सिपाही अफसर खां व धनीराम शुक्रवार की दोपहर एक बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदनगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दद्दू पाठक नाम क ा बदमाश इनको देखकर भागने लगा। इस पर सिपाहियों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया। तभी उक्त आरोपी ने अवैध पिस्टल से सिपाहियों पर फायर झोंक दिया।

इससे सिपाही अफसर खां घायल हो गया। साथी के घायल होने के बाद सिपाही धनीराम ने बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया और इसकी सूचना कोतवाली में दी। कोतवाली से फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर

बताई जा रही है। सिपाही के हाथ व चेहरे पर गोली के छर्रे लगे हैं। फायरिंंग करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में कोटरा कोतवाल एके सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed