{"_id":"5bbb679b90693fa9f964ca0cec6fe9a2","slug":"robbers-looted-two-truck-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने दो ट्रक चालकों को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने दो ट्रक चालकों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की रात दो ट्रक चालकों
विज्ञापन
की पिटाई कर 70 हजार रुपये लूट लिए। लुटे-पिटे ट्रक चालकाें ने घटना की
जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
ट्रक चालक कौशल किशोर निवासी रूरासिरसा थाना रेढ़र और चालक शिवसिंह निवासी हदरुख ने पुलिस कंट्रोल रूम को रात तकरीबन 2 बजे फोन कर बताया कि थाना कुठौंद के बस्तेपुर गांव के पास सात हथियार बंद बदमाशों ने उनके ट्रक में गोली मार दी। इससे टायर फट गया और बदमाशाें ने ट्रक रोक लिया।
इसके बाद बदमाशों ने कौशल किशोर से 30 हजार और पीछे आ रहेे ट्रक चालक से मारपीट कर 40 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टायराें की जांच की तो वहां गोली के निशान नहीं थे। पुलिस के अनुसार टायर पंचर जरूर था।
थानाध्यक्ष कुठाैंद जाकिर हुसैन ने बताया कि मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। मामला प्रथमदृष्टया फर्जी जान पड़ता है। ट्रक चालकाें ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।