फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on four including bank manager and former authors

बैंक प्रबंधक व पूर्व लेखपाल समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Nov 2017 11:59 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Mon, 06 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Report on four including bank manager and former authors
fir
धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में सेवानिवृत्त लेखपाल व बैंक शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। तहसीलदार सालिगराम की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुरा गांव में की इलाहाबाद बैंक की शाखा में तहसीलदार कालपी सालिगराम का पदेन खाता है।
विज्ञापन


न्यामतपुर के सेवानिवृत्त लेखपाल कालपी के रावगंज निवासी हरिचरन ने बैंक शाखा प्रबंधक आनंद कुमार व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तहसीलदार के खाते से रुपये निकाल लिए। उक्त लोगों ने एक-एक कर 11 चेकों के माध्यम से खाते से 303390 रुपये की धनराशि निकाल ली। इसकी जानकारी जब तहसीलदार को हुई तो उन्होंने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


तहसीलदार ने इनसे पूछताछ की तो उक्त लोगों ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद तहसीलदार ने थाने में सेवानिवृत्त लेखपाल हरिचरन, बैंक शाखा प्रबंधक आनंद कुमार, आटा निवासी सत्यनारायण व न्यामतपुर निवासी सोनू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की। उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों के नाते रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed