फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power House of the guard was beaten almost to death

पावर हाउस के गार्ड को पीटकर मरणासन्न किया

Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Power House of the guard was beaten almost to death
पीटा - फोटो : अमर उजाला
एक गांव की बिजली न आने पर दबंग ग्रामीणाें ने शनिवार को कुठौंद स्थित उपकें द्र पर धावा बोलकर वहां रजिस्टर फाड़ दिए। वहां तैनात रिटायर्ड सेना के जवान गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो हमलावराें ने उसे बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर
विज्ञापन


बिजली कर्मी हड़ताल पर चले गए। इससे करीब 24 घंटे तक कस्बा व आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। पुलिस ने जब हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तब रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कुठौंद थाना के गांव रंधीरपुर निवासी रिटायर्ड फौजी महेंद्र सिंह कस्बे के बिजली उपकें द्र में गार्ड है। शनिवार की दोपहर 12 बजे ड्यूटी पर
विज्ञापन


था। तभी मिहोना गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह, गोविंद सिंह अपने साथियाें के साथ आए और बिजली न आने की बात कहते हुए वहां रखे रजिस्टर फाड़ने लगे। जब महेंद्र सिंह ने उन्हें मना किया तो हमलावराें ने उसे बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जानकारी होने पर बिजली विभाग की टीम ने कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


बहिष्कार कर दिया। लोग हमलावराें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इससेे करीब 24 घंटेे तक कुठौंद फीडर से जुडे गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस ने देर रात मामले में मारपीट, हत्या का प्रयास व बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर ली तब आपूर्ति रविवार को बहाल हो सकी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने आरोपियाें की गिरफ्तार कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed