फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Post-mortem report stops son

पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने गए बेटे को टरकाया

Sat, 20 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 20 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report stops son
थाने के बाहर खड़ा बीडीसी का बेटा संजय। - फोटो : अमर उजाला

छौना गांव के बीडीसी सदस्य अमर सिंह की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ रही है। परिजन कह रहे हैं कि हत्या हुई है, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत डूबने से हुई है। आंख और एक कान केकड़े खा गए हैं। मामले से पर्दा हटाने के लिए परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने की कवायद कर रहे हैं। शुक्रवार को बेटा संजय जब रामपुरा थाने रिपोर्ट लेने पहुंचा तो मुंशी ने उसे यह कहकर टरका दिया कि एसओ साहब छुट्टी पर हैं, जब आएंगे, तभी रिपोर्ट मिल पाएगी।

विज्ञापन


12 मई को नावर स्थित ससुराल से लौटते वक्त रास्ते में पड़ने वाली नहर में बीडीसी सदस्य अमर सिंह का शव मिला था। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी और आंख व कान तक गायब थे। पुलिस ने उस वक्त तो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस के सुर बदल गए और वह मामला हादसा का बताने लगी। पुलिस का कहना है कि अमर सिंह की मौत डूबने से हुई है और उसकी आंखें और कान केकड़ा खा गए हैं।
विज्ञापन


इस पर अमर के परिजन 17 मई को एसपी से भी मिले थे। एसपी ने तीन दिन में मामले के खुलासे की बात कही थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि शव पर चोट के निशान थे कि नहीं, इसके बारे में वे रिपोर्ट दोबारा देखने के बाद ही कुछ बता सकते हैं। इस पर बेटा संजय शुक्रवार को पिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पहुंचा तो उसे टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे का कहना है कि उसने पिता के शरीर पर चाकुओं के निशान देखे हैं, वे रिपोर्ट से कैसे गायब हो सकते है। पुलिस नावर के संदिग्ध युवक विजय को भी नहीं पकड़ रही है। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत एसपी का कहना है कि जांच चल रही है मामला हत्या का है या फिर हादसे का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed