फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police seized two vehicles assigned to thieves

दो वाहन चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police seized two vehicles assigned to thieves
पकडे़ गए चोर। - फोटो : अमर उजाला

माधौगढ़/उरई(जालौन)। घर के दरवाजे पर खेड़े ट्रैक्टर को आधा दर्जन बदमाश चोरी कर ले गए। ट्रैक्टर मालिक की नींद खुली तो घर के दरवाजे से ट्रैक्टर गायब देख सन्न रह गया। उसने परिजनाें व ग्रामीणाें को जगाकर जानकारी दी। साहसी ग्रामीणाें ने बाइक से बदमाशाें का पीछा किया तो ट्रैक्टर दिखाई दिया।  ग्रामीणाें ने चोरों को घेर लिया। दो को बाइक समेत पकड़ लिया जबकि एक फायरिंग करता हुआ भाग निकला। ग्रामीणाें की सूचना पर थानाध्यक्ष एसएस दीक्षित मौके पर पहुंचे। दोनाें को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डिकौली निवासी शिव प्रताप सिंह का स्वराज ट्रैक्टर बुधवार की रात घर के दरवाजे पर खड़ा था। रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश आए और ट्रैक्टर बिना स्टार्ट किए ही धक्का मारकर गांव के बाहर ले गए और बाद में स्टार्टकर उसे ले जाने लगे। इसी बीच शिवप्रताप की अचानक आंख खुल गई और उसने जब ट्रैक्टर गायब देखा तो सन्न रह गया। उसने परिजनाें व ग्रामीणाें को जगाकर ट्रैक्टर चोरी होने की जानकारी दी तो करीब आधा सैकड़ा साहसी ग्रामीणाें ने अपनी अपनी बाइकाें से बदमाशाें का पीछा किया। भगवानपुरा के पास ग्रामीणाें ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। उस पर सवार एक चोर ने ग्रामीणाें पर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी लेकिन साहसी ग्रामीणाें ने शातिर वाहन चोर लाखन सिंह निवासी गांव नौदा थाना रौन जनपद भिंड व उसके साथी देवेंद्र उर्फ भूरे सिंह निवासी रजौधा थाना कोतवाली मुरैना एमपी को दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी रिंकू निवासी मुरैना भाग गया। ग्रामीणाें ने चोरी गया ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद कर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसएस दीक्षित ने आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed