{"_id":"572f793c4f1c1b00535cd0cc","slug":"police-raid-illegal-factory-caught-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मार अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छापा मार अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 08 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी व प्रेसवार्ता करते एसपी बबलू कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा थाना पुलिस व स्पेशल टास्क टीम ने छापा मारकर अवैध असलहाें की फैक्ट्री बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में बने अधबने असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि वह असलहों को जिले के अलावा आसपास के जिलाें में भी बेंचता था। एसपी बबलू कुमार ने अपने कार्यालय में
पत्रकारों को बताया कि कदौरा थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह व एसटीटी टीम के प्रभारी आरिफ खां को उन्हाेंने अवैध असलहा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। होमवर्क करने के बाद टीम ने शनिवार की रात कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बसरेही में छापा मारकर घर में अवैध असलहा बना रहे महावीर विश्वकर्मा निवासी बसरेही को गिरफ्तार कर दो 315 बोर
के तमंचा, एक 315 बोर की देशी राइफल, एक तमंचा 12 बोर, एक अधबना तमंचा व कई नाल , ट्रिगर सहित असलहा बनाने के उपकरण व कई बोर के कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वर्ष 1993 में भी असलहा बनाने में जेल जा चुका है। उसके आसपास के जिलों हमीरपुर ,
विज्ञापन
महोबा में भी एजेंट हैं जो अवैध शस्त्राें के सौदागर है। उनको भी ट्रेस किया जा रहा है जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की है।