फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poison with young man at roadways bus

रोडवेज बस में युवक के साथ जहरखुरानी

Sat, 14 Apr 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 14 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Poison with young man at roadways bus
जहर - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी रविंद्र कुमार (21) पुत्र पूरन कुशवाहा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। एक सप्ताह में उसकी चचेरी बहन की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात वह रोडवेज बस से दिल्ली से अपने गांव आ रहा था। इटावा और औरैया के बीच उसकी पास की सीट में बैठे एक युवक ने उसे बिस्कुट खिला दिया। वह बिस्कुट खाते ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। जहरखुरान ने उसे सीट पर टिका कर बड़े ही आराम से उसकी जेब में पड़े रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया और किसी बस स्टाप पर उतर गया। सुबह बस कदौरा पहुंचने पर बस के चालक व कंडक्टर ने उसे बेहोश की हालत में देखा तो वह उसे कदौरा बस स्टैंड पर उतारकर निकल गए। सड़क पर पड़े रविंद्र को देखकर राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे कुछ घंटों के बाद होश आया। उसने बताया कि जहरखुरान उसकी जेब में पड़े 20 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल के अलावा बैग, जिसमें बहन की शादी के लिए कपड़े व अन्य सामान रखा हुआ था। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed