फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orders probe into assault nurse

नर्स से मारपीट के मामले में जांच के आदेश

Thu, 11 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 11 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Orders probe into assault nurse
घायल नर्स। - फोटो : अमर उजाला

रामपुरा। रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी के नर्स से मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। इस संबंध में स्टाफ नर्स के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत करने के बाद सीएमओ ने इस विषय में जांच के आदेश दे दिए हैं। एक दिन पूर्व रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली संविदा स्टाफ नर्स पूनम विशभनोई ने प्रभारी चिकित्साधिकारी वीर प्रताप सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि उन्होंने प्रभारी चिकित्सक से मंगलवार को छुट्टी मांगी जिस पर वह टाल मटोल करने लगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि वह अपनी जगह किसी अन्य नर्स की ड्यूटी लगाकर जाएं। इस पर स्टाफ नर्स ने उनसे कहा कि आप अन्य नर्सों की छुट्टी में खुद ही उनकी ड्यूटी लगा देते हैं जबकि उनके केस में उनपर यह भार डाल रहे हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी बातचीत के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें चाटा मार दिया और उनका हाथ जोर से पकड़ कर उन्हें धक्का दे दिया। इससे वे पीछे दीवार से टकरा गईं। दीवार से टकराते ही उनकी आंखाें से खून गिरने लगा और चेहरे पर भी चोट आई। इसके अलावा स्टाफ नर्स की हथेली और घुटनों में भी चोट लगी जिससे वह सूज गए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनका फोन नहीं उठा। नर्स पूनम विशभनोई ने आरोप लगाया है कि इस मामले को दबाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें धमकी भी दी है। साथ ही कहा कि वे मनमाने ढंग से कभी भी दो दिन का वेतन काट देते हैं। पीड़िता ने सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत महिला आयोग और पुलिस के अधिकारियों को भी इस संबंध में शिकायती पत्र भेजा है। मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इस आधार पर दोषी प्रभारी चिकित्सक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स की शिकायत मिली है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ देवेंद्र भिटौरिया को जांच सौंप दी है। जांच के आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।  अशोक कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed