{"_id":"5ad8e0b54f1c1b61098b5591","slug":"one-lakh-rupees-from-saraf-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से एक लाख की टप्पेबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की दुकान से एक लाख की टप्पेबाजी
अमर उजाल, जालौन
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के आभूषण खरीदने के बहाने एक टप्पेबाज ने सुनार की दुकान से लगभग एक लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए।
नगर के टरननगंज स्थित रामप्रकाश प्रजापति की सराफा बाजार में सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। गुरुवार को दुकान में एक युवक आया और उसने रामप्रकाश से सोने के आभूषण दिखाने की बात कही। इस पर रामप्रकाश उसे आभूषण दिखाने लगे। तभी उसने एक सोने की कील खरीदने की बात कहकर पैसे काटने के लिए दो हजार रुपये का नोट दिया। जैसे ही वे पैसे काटने के लिए झुके तो इतने में टप्पेबाज ने सोने के आभूषण की पुड़िया पार कर दी और रफूचक्कर हो गया। रामप्रकाश ने जब काउंटर पर आभूषणों की पुड़िया नदारद देखी तो सन्न रह गया। रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि पुड़िया में एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, 10 ग्राम पक्का सोना सहित लगभग एक लाख रुपये का माल था।
एसएसआई विक्रम सिंह चौहान ने बताया हुलिए के आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है। न तो सराफ की दुकान पर ही कोई सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही रोड पर ही कोई कैमरा था। इस कारण भी पुलिस को टप्पेबाज की तलाश में परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी सुधाकर के मुताबिक प्रयास किया जाएगा कि टप्पेबाज का स्केच तैयार कराया जाए।