फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On the two sides clash in removing billboards , stones

होर्डिंग हटाने पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Sun, 10 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 10 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the two sides clash in removing billboards , stones
शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित एक होर्डिंग का हटाने को लेकर दो पक्षों में
विज्ञापन
मारपीट व पथराव हो गया। वहां से निकल रही एक बोलेरो का शीशा टूट गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और नारेबाजी कर कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। इस घटनाक्रम से बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदार दुकान

बंद कर भाग गए। उपद्रव की जानकारी होने पर क्राइम मीटिंग ले रहे एसपी एन कोलांचि, एएसपी शकील अहमद, सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल आलोक सक्सेना के अलावा जिले के 19 थाना व कोतवाली की फोर्स पहुंच गई और जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने उपद्रव कर रहे आठ लोगों को दबोच लिया और कोतवाली लाई। एसपी ने कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहर के अंबेडकर चौराहे पर बजरंग दल की होर्डिंग लगी थी जिसे उतार कर कुछ लोगों ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज की होर्डिंग लगा दी। इसकी जानकारी जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पालिका कर्मियों को सूचना दी कि उनका पैसा जमा होने के बाद भी दूसरी होर्डिंग क्यों लगाई जा रही है। तभी

दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उनमें मारपीट व पथराव हो गया। इससे वहां से गुजर रही एक बोलेरो के शीशा टूट गया। इससे भगदड़ मच गई। वहीं, बजरिया से लोग आ गए और नारेबाजी करते हुए कोतवाली के सामने जाम लगा

दिया। उपद्रव की सूचना पर एसपी क्राइम मीटिंग से सीधे लावलश्कर के साथ कोतवाली पहुंचे और और जाम लगाए लोग को खदेड़ दिया। पुलिस ने उपद्रव कर रहे आठ लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। एसपी ने बताया कि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अमन को बिगाड़ने पर तुले कुछ लोग
अब दोनों पक्ष ही उत्सव व त्यौहार पर अपनी ताकत दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। रविवार को एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उपद्रवी अपने मकसद में सफल नहीं हो सके। पुलिस अराजक तत्वों पर कार्रवाई की बात कह रही है।

बड़ा बवाल होते बचा
अचानक बवाल के बाद जिस तरह एसपी ने केवल दस मिनट में स्थिति को संभाला, उसकी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। पुलिस के हूटरों से एक मर्तबा शहर गूंज उठा। पुलिस की मुस्तैदी से शहर में बड़ा बवाल होने से बच गया।

व्हाट्सएप पर अफवाहों का दौर
नई तकनीक से पलक झपकते ही पूरे जिले में यह सूचना फैल गई कि उरई में सांप्रदायिक दंगा हो गया है। लाइव फोटो व अपडेट से जैसे ही बवाल की जानकारी हुई तो अखबाराें के दफ्तरों व पत्रकाराें के मोबाइल घनघनाने लगे। सभी अपनों की जानकारी करते रहे। एसपी ने बताया कि सांप्रदायिक मैसेज करने वालों पर टीम नजर रख रही है।

कौन हटा रहा था होर्डिंग
पालिका का एक ठेकेदार होर्डिंग हटा रहा था। उसने सिर पर रामनामी साफी बांध रखी थी। चूकि बजरंग दल का कार्यालय पास में ही था ऐसे में लोगों को लगा कि होर्डिंग बजरंग दल के लोग हटवा रहे हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक ने बताया कि उनके  किसी भी कार्यकर्ता ने होर्डिंग नहीं हटाई है। उनके संगठन को जबरन खींचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed