फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newly married the murdered

नवविवाहिता की हत्या

Sat, 14 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 14 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Newly married the murdered
murder
दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियाें ने नवविवाहिता की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया। मृतका के पिता ने लगाकर रामपुरा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पांच ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज क र कार्रवाई की बात कही है। मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के दबोह थाना क्षेत्र के गांव परैछा निवासी अनिल
विज्ञापन


कुमार द्विवेदी ने रामपुरा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी शोभना का विवाह एक साल पहले रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव पचोखरा निवासी नीतेश दीक्षित के साथ किया था। इसमें अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद पति नीतेश , गोधन, ननद अनीता व किरन आदि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने
विज्ञापन


लगे। इसकी शिकायत बेटी ने उससे की लेकिन उसने लोकलाज का हवाला देकर चुप करा दिया। इससे ससुरालियाें के हौसले बढ़ गए और उन्हाेंने एक राय होकर 8 जनवरी को उसकी
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर शव को गायब कर दिया। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो वह बेटी की ससुराल आया तो घर में ताला बंद था और परिजन लापता थे। ग्रामीणाें ने बताया कि ससुरालियाें ने शोभना की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed