फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mysterious revolver recovered

रहस्यमय ढंग से बरामद हुई रिवाल्वर

Sat, 09 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 09 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mysterious revolver recovered
कालपी कोतवाली से गायब हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की रिवाल्वर 11 दिन बाद
विज्ञापन
रहस्यमय तरीके से बरामद हो गई है। इसे उन्हें सौंप भी दिया गया है पर मामले का सच अभी सामने नहीं आया है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हैं। उधर, बरामदगी के बाद कालपी पुलिस के रिवाल्वर को लेकर किए गए दावो की हवा निकल गई है।

मालूम हो कि उसरगांव निवासी कांग्र्रेसी नेता शिवकुमार पांडे ने पंचायत चुनाव के दौरान अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कोतवाली में जमा की थी। 29 दिसंबर को जब वे अपनी रिवाल्वर लेने कोतवाली गए तो बताया गया कि वे रिवाल्वर ले जा चुके हैं। इस पर उनके हाथ पांव फूल गए और उन्होंने कोतवाल से कहा कि अगर वे रिवाल्वर ले गए हैं तो रिसीविंग

दिखाई जाए। पर पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पुलिस उल्टा उन्हीं पर रौब झाड़ने लगी। अधिवक्ताओं ने भी सीओ को ज्ञापन सौंपकर लाइसेंसी रिवाल्वर का पता लगाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

जब चौतरफा दबाव बढ़ने लगा तो शुक्रवार देर शाम रहस्यमय तरीके से रिवाल्वर बरामद हो गई। सीओ महेंद्र कुमार ने स्वीकार किया कि रिवाल्वर मिल गई है। कब, कहां, कैसे मिली, इस पर वह चुप्पी साध गए और सिर्फ इतना कहा कि मिसप्लेस हो गई थी। पुलिस ने गुपचुप तरीके से एसडीएम के सामने पीड़ित कांग्रेसी नेता को रिवाल्वर सौंप दी है। श्री

पांडे ने कहा कि रिवाल्वर तो मिल गई पर सच अभी सामने नहीं आया है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं।  

रिवाल्वर की बरामदगी ने उठाए कई प्रश्न
मालखाने में जमा रिवाल्वर कोतवाली से बाहर कैसे चली गई। जमा तिथि केे बाद कब, कहां और कैसे जिम्मेदारों की जानकारी के बिना चली गई और बरामद हुई। यह सब यक्ष प्रश्न हैं। आखिर यह मामला क्यों गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के जिम्मेदार ही लपेटे में हैं। उन्हीं को बचाने के लिए लीपापोती की जा रही है।

रहस्य खोले पुलिस
पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामकुमार तिवारी समेत कई अधिवक्ताओं व कांग्रेसी नेताओं ने एसपी से मांग की है कि रिवाल्वर बरामदगी का रहस्य खोला जाए। इतने दिन रिवाल्वर गायब रही है। कहीं रिवाल्वर का उपयोग किसी वारदात में तो नहीं किया गया। अधिवक्ताआें और कांग्रेस नेताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed