फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mistry was killed in a transaction of Rs 31

31 रुपये के लेनदेन में हुई थी मिस्त्री की हत्या

Sun, 28 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 28 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mistry was killed in a transaction of Rs 31
सीओ सुबोध कुमार और पीछे खड़ा हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

राजमिस्त्री की ढाई माह पूर्व गोली मारकर हुई हत्या का शनिवार को कदौरा पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्यारोपी को कदौरा-कुरौरा रोड से गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस भी बरामद कर लिया है। सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि राजमिस्त्री और हत्यारोपी के भाई के बीच 31 रुपये के लेनदेन का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने राजमिस्त्री को गोली मार दी थी।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि परौसा गांव निवासी राजमिस्त्री रामकुमार पुत्र रामचरन की 13 मार्च को हत्या कर दी गई थी। बताया कि राजमिस्त्री की हत्या चांद बाबू उर्फ वीराना पुत्र अल्ला रक्खू निवासी इस्लामाबाद थाना कदौरा ने की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रामकुमार का कुछ दिन पहले उसके भाई इसरार से विवाद हुआ था। इसरार अंडे का ठेला लगाता है और उसे रामकुमार से 31 रुपये लेने थे। इस पर रामकुमार ने भाई को अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन


इसी का बदला लेने के लिए वीराना ने मौका पाकर रामकुमार की हत्या कर दी थी। हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए उसने शव को परौसा बंबा की पुलिया स्थित झाड़ियों मेें फेंक दिया। परिजनों ने चांद पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। मामले की छानबीन के बाद शुक्रवार की देर रात इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा ने बागी गांव के कदौरा कुरारा रोड के पास से वीराना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही घर पर मारी थी गोली
हत्यारोपी वीराना ने बताया कि 13 मार्च को रामकुमार साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में मिलने पर वह उसे अपने घर ले गया। रामकुमार के ही रुपयों से मुर्गा बनाकर खाया और उसे खिलाया। इसके बाद उसने रामकुमार को अपने ही घर में गोली भी मार दी।

शातिर अपराधी है वीराना
पुलिस की मानें तो वीराना शातिर अपराधी है। उस पर हत्या के दो मामले दर्ज है। इसमें कुरारा का चर्चित हत्याकांड भी शामिल है। इसके अलावा वह पुलिस पर भी फायर कर चुका है। इतना ही नहीं गोहत्या में भी लिप्त है। छेड़खानी के भी मामले दर्ज हैं।


खुलासे में फंसे पेंच
मिस्त्री के परिजनों ने बताया कि उसे दोस्तों ने होरा चबाने के लिए बुलाया था। पत्नी ने पांच लाख रुपये लेनदेन की बात कही थी। उसके बहनोई ने बताया था कि रामकुमार का कहीं आठ लाख रुपये जमा भी था। पुलिस ने खुलासे में इनमें से किसी भी बात का जिक्र नहीं किया। इतना ही नहीं अकेले वीराना रामकुमार की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक भी नहीं सकता। वारदात में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस बारे मेें भी पुलिस कुछ नहीं बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed