फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Millions of the goods covered by burglars

चोरों ने लाखों का माल समेटा

Mon, 06 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Mon, 06 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Millions of the goods covered by burglars
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। छत के  रास्ते घर में घुसे चोराें ने गृहस्वामी व परिजनाें के ऊपर नशीला स्प्रे डालकर अचेत कर दिया। इसके बाद उन्हाेंने कमराें को खंगाला और 42 हजार रुपए नकद व सोने के गहने आदि चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजनों को होश आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।     शहर कोतवाली के मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते से अंदर आए थे। इसके बाद उन लोगाें के ऊपर स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया था। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी मिली। चोराें ने गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर 42 हजार रुपए नकद, सोने का हार, चार अंगूठी व मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल समेत करीब तीन लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्याें का संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed