फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Million compensation to the families of the deceased were found

मृतक के परिजनों को मिले दस लाख मुआवजा

Mon, 11 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 11 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Million compensation to the families of the deceased were found
मृतक व्यापारी के घर पहुंचे सदर विधायक - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में नगर के व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की शासन प्रशासन से मांग की है। साथ ही एसपी बबलू कुमार से व्यापारी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी व चौकी प्रभारी समेत चौकी स्टॉफ  को तत्काल निलंबित करने की भी मांग की गई। अनिल शिवहरे, मनोज गुप्ता, लालन
विज्ञापन


ताम्रकार, संतोष गुप्ता उर्फ लल्लू, धर्मेंद्र दीवौलिया, विष्णु अग्रवाल, राजू श्रीवास्तव प्रधान, ब्रजमोहन निरंजन, दिनेश मोदी आदि व्यापारियों व समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि शनिवार की देर शाम बाजार के सबसे व्यस्त इलाके झंडा चौराहे के पास कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल उर्फ  मनन की हत्या के मामले में पुलिस की निष्क्रियता ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन


घटना के एक घंटे बाद चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही रहे होते तो शायद यह दु:खद घटना न होती। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश कुमार सिंह समेत समस्त चौकी स्टाफ , ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने शासन प्रशासन से मृतक व्यापारी के परिजनों को 10 लाख रुपये दिए जाने की भी मांग की।

पुलिस चला रही अंधेरे में तीर
जालौन।व्यापारी की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस अभी भी अंधेरे में तीर चला रही है। दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि कोतवाली पुलिस इस मामले में तीन-चार संदिग्ध लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।

    
सदर विधायक ने दी सांत्वना
सदर विधायक दया शंकर वर्मा ने मृतक व्यापारी के घर जाकर दु:खी परिवार को धैर्य व सांत्वना दी। कहा कि वह जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने परिवार की सुरक्षा के लिए उनका शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए डीएम से भी बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, उरई नगर अध्यक्ष भानु प्रकाश वर्मा, भानु राजपूत, बब्लू गुर्जर, सोनू मंसूरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed