{"_id":"5abfd4974f1c1bda618b4cb0","slug":"mama-turned-on-jewelry-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा बनकर जेवर-नगदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा बनकर जेवर-नगदी पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देती बच्ची श्वेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी राजू अहिरवार पुत्र पन्नालाल शुक्रवार की सुबह पत्नी व घर के बाकी लोगों के साथ खेत पर काम करने गया था। घर में राजू की 9 वर्षीय बेटी श्वेता अकेली थी। दोपहर में एक युवक उसके घर जा पहुंचा। वह खुद को श्वेता का मामा बताकर घर में घुस गया। कुछ देर तक वह श्वेता से बातें करता रहा। इसके बाद उसे बहला कर गृहस्थी वाले कमरे में ले गया। वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नगदी यह कहकर ले गया कि माता पिता ने मंगाया है।
विज्ञापन
शाम को जब राजू व उसकी पत्नी घर पहुंची तो श्वेता ने युवक के जेवरात व रुपये ले जाने की बात बताई। वह दौड़कर अलमारी के पास पहुंचे, जहां सामान नदारत देखकर होश उड़ गए। राजू ने बताया कि वह टप्पेबाज अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, बाला, नथुनी, हाय, कमर पेटी, पायल के अलावा 7 हजार रुपये नगद भी ले गया है। राजू ने शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन