फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Looted mother and son hostage at home

घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट

Tue, 24 Oct 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 24 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

माधौगढ़। मध्य प्रदेश से सटे अतरहटी गांव में सोमवार की रात विधवा महिला के घर पर असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में महिला व उसके बेटे को बंधक बनाकर करीब ढाई लाख की ज्वैलरी और 50 हजार रुपये लूट लिए। मंगलवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ माधौगढ़ अजय कुमार शर्मा ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामला लूटपाट का लग रहा है। फिलहाल महिला की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मध्य प्रदेश की सीमा से सटा होने की वजह से बदमाशों की पकड़ में पुलिस बीहड़ की खाक छानती रही।

विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम अतरहटी निवासी शांति देवी उर्फ विभा पत्नी स्वर्गीय सनमान सिंह सोमवार की रात में घर पर खाना खाकर सो गई। उसके साथ उसका 12 वर्षीय बेटा शिवम् भी सोया  था। देर रात करीब एक बजे घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते बदमाश घर में घुस गए। आहट पाकर शांति की आंख खुल गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाशों ने शांति व उसके बेटे शिवम् को दूसरे कमरे में हाथ, पैर बांध कर बंद कर दिया। बदमाशों ने गृहस्थी वाले कमरे में जाकर वहां रखे बक्से से नगदी व जेवरात लेकर भाग गए। सुबह जब शांति के पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसके घर पहुंची तो दरवाजा खुला पाया। वह अंदर पहुंची तो खिड़की से शांति को झांकते देखा। उसके मुंह पर कपड़ा और हाथ, पैर भी बंधे थे। यह देख पड़ोसी महिला के होश उड़ गए। पड़ोसिन ने कमरे का दरवाजा खोलकर शांति व उसके बेटे को मुक्त किया। डकैती की खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। शांति ने बदमाशों की संख्या करीब छह बताई। उसने बताया कि बदमाश बक्से में रखे 50 हजार रुपये, दो सोने के हार, दो जंजीर, बाला समेत करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए।  फसल बेचने पर पचास हजार रुपये रखे थे। इसके कुछ ही देर बात जानकारी पाकर एएसपी व सीओ माधौगढ़ ने भी गांव पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने शांति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।  फसल बेचने की जानकारी करीबी को ही रही होगी। इसलिए इसमें किसी करीबी के होने पर भी शक है।
विज्ञापन


 शोर मचाया तो गोली मार दूंगा
शांति ने पुलिस को बताया कि बंधक बनाने से पहले एक बदमाश ने उन्हें तमंचा दिखाते हुए धमकाया कि शोर मचाया तो गोली मारकर हमेशा के लिए शांत कर दूंगा। इसके बाद वह भी सकपका कर शांत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव से नदारद लोगों पर शक की सुई
पुलिस ने घटना के बाद गांव से कुछ संदिग्धों को उठाया है। इसके अलावा सोमवार की रात से जो लोग गांव से नदारद है, उनका भी पता किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एमपी के कुछ गांव में भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed