{"_id":"578bbc244f1c1bbb26c4b566","slug":"kidnapping-drama-came-builder-gel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का नाटक रचने वाला पहुंचा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण का नाटक रचने वाला पहुंचा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
अपहरण का नाटक करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिता ने विरोधियाें को फंसाने के लिए अपने पुत्र के अपहरण का नाटक रच कर गांव के चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पर, मामला कुछ और ही निकला। जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने पूरा मामला झूठा पाया और अपहृत को 315 बोर के तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष गोहन हेमंत कुमार ने बताया कि जून माह में थाना क्षेत्र के गांव बदनपुरा निवासी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र सुंदर उर्फ बलू का गांव के ही विराजू ने अपने चार साथियाें के साथ अपहरण कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले की विवेचना हो रही थी कि पुलिस को मुखबिर से जानकारी हुई कि कथित अपहृत दिल्ली के एक फैक्ट्री में काम करता है। इस पर पुलिस ने
परिजनाें की रेकी शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी हुई कि सुंदर एक दो दिन में गांव आने वाला है। इस पर पुलिस ने जाल फैला दिया। रविवार की सुबह वह अपने गांव जाने के लिए बदनपुरा चौराहे पर खड़ा था तभी पुलिस ने सुंदर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस के अनुसार सुंदर के खिलाफ गांव की ही एक महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज कराई
विज्ञापन
थी। इस मामले में भी सुंदर वांछित था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार गौड़ का कहना है कि झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले सुंदर के पिता पर पुलिस को गुमराह करने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।