{"_id":"5b4253024f1c1bbe248b5537","slug":"kidnapping-attempt-for-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के गणेशजी मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ मंगल चौरसिया की बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी की दुकान है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी पुत्री प्रिया (11) खाना लेकर दुकान जा रही थी। कालिंदी टाकीज मोड़ के पास वैगन आर कार ने प्रिया को कार में खींच लिया। प्रिया चिल्लाई तो राहगीर दौड़ पड़े। खुद के घिरने की आशंका पर बदमाश प्रिया को उरई रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने फेंककर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर प्रिया के पिता अनिल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वह प्रिया को लेकर कोतवाली गए और बेटी के अपहरण के प्रयास की जानकारी दी। प्रिया ने बताया कि शोर मचाने पर कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। प्रिया ने बताया कि कार के पीछे से और भी बच्चों के रोने की आवाजें आ रही थीं। पुलिस ने वायरलेस पर सूचना देकर कार की तलाश शुरू करा दी। पुलिस को इलाकाई दुकानदारों से पता चला कि कार ब्राउन कलर की थी और उरई की ओर भागी है। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आशंका जताई कि बदमाश बच्चों को चुराकर उनकी सौदेबाजी भी करते हैं। बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता के बिंदु पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ संजय शर्मा ने बताया कि बदमाशों के रूट को चिह्नित कर उस रास्ते की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। अन्य थानों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन