फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kid's body throws dead body

किशोर की हत्या कर शव फेंका

Wed, 10 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Wed, 10 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kid's body throws dead body
हत्या - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर शाम शहर के बघौरा रोड स्थित एक नाले में संदिग्ध हालात में एक किशोर का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला बघौरा निवासी वीरेंद्र कुमार का पंद्रह वर्षीय पुत्र जीतू दो दिन पहले लापता हो गया था। वीरेंद्र के मुताबिक जीतू के बारे में नाते, रिश्तेदारों के यहां भी फोन कर जानकारी की, लेकिन कहीं पर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में बेटे के दोस्त पर बहला फुसलाकर लिवा ले जाने का आरोप लगाया था। वीरेंद्र ने मंगलवार सुबह कोतवाली में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की, परंतु देर शाम 7 बजे चुर्खी रोड पर नाले में एक किशोर का शव मिला है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब छानबीन की तो शव की शिनाख्त दो दिन से लापता जीतू के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता का कहना है कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed