{"_id":"571fa62e4f1c1beb7fa91d37","slug":"kdgui-village-girl-was-hanging-on-the-gallows","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़गुई गांव में फांसी पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़गुई गांव में फांसी पर लटकी मिली महिला
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव खड़गुई में संदिग्ध हालातों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खड़गुई गांव निवासी रवि कुमार की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी
मंगलवार की सुबह घर में ही फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुरालीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर मृतका के पिता शिवपाल सिंह व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए संगीता की हत्या करने का आरोप लगाया। पिता शिवपाल
सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने बेटी की शादी की थी। जिसमें सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। पर शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह आए दिन संगीता को प्रताड़ित भी करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।