फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kalpi seek to disturb the atmosphere , broke the dome of the shrine

कालपी का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तोड़ा दरगाह का गुंबद

Sun, 21 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 21 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kalpi seek to disturb the atmosphere , broke the dome of the shrine
अराजकतत्वों ने नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने शनिवार रात
विज्ञापन
राम चबूतरा निकासा स्थित कब्रिस्तान में बनी हजरत अरजान शाह की दरगाह के लोहे के तीन दरवाजे तोड़कर फेंक दिए। दरगाह का गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिया। चढ़ाई गई चादर से भी छेड़छाड़ की। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही समुदाय विशेष के लोग गुस्से से भर उठे।

मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह इन्हें शांत किया। दरगाह के मुतवल्ली वजीर खां ने कोतवाली में अज्ञात लोगोें के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इंतजामिया कमेटी के सदस्यों का कहना है कि सोमवार को यहां एक समारोह में आ रहे प्रदेश के नगर विकास

एवं वक्फ मंत्री आजम खान को यह घटना बताएंगे। कब्रिस्तान में बनी हजरत अरजान शाह की दरगाह पर रविवार सुबह पहुंचे लोगों ने देखा कि दरवाजे टूटे हैं और कुछ ही दूरी पर अलग-अलग पड़े हैं। तुरंत इसकी सूचना दरगाह के मुतवल्ली वजीर खां को दी। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो चादर भी हटी थी। दरगाह की गुंबद पर किसी चीज से प्रहार किया गया

था, जिससे उसका प्लास्टर दरक गया। सूचना मिलते ही एसपी एन कोलांचि, एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। मुतवल्ली की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज

हुआ। एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि शरारतीतत्व ऐसी हरकतें कर माहौल बिगाड़ते हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed